Sainik High School Result: सैनिक हाई स्कूल के पियूष ने 96.4% अंकों के साथ किया टॉप; विद्यालय का रहा ऐतिहासिक परिणाम
विद्यानगर के सैनिक हाई स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा! पियूष ने 96.4% अंक पाकर लहराया परचम। 33 में से 24 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट। जानें स्कूल के शानदार प्रदर्शन की पूरी रिपोर्ट।
विद्यानगर स्थित सैनिक हाई स्कूल, जो कि पिछले पैंतीस वर्षों से शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट शिक्षण सेवाएं देता आ रहा है, ने सत्र 2025-26 के दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। कुल 33 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 24 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। वहीं विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के मेधावी छात्र पियूष ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। पियूष की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
पियूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया। उसने बताया कि उसने ग्यारहवीं कक्षा में नॉन मेडिकल विषय का चयन किया है तथा भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं कंप्यूटर विषय में कई विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय के परिणाम को विद्यानगर स्थित सैनिक हाई स्कूल, जो कि पिछले पैंतीस वर्षों से शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट शिक्षण सेवाएं देता आ रहा है, ने सत्र 2025-26 के दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। कुल 33 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 24 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। वहीं विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के मेधावी छात्र पियूष ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। पियूष की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। पियूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया। उसने बताया कि उसने ग्यारहवीं कक्षा में नॉन मेडिकल विषय का चयन किया है तथा भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं कंप्यूटर विषय में कई विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय के परिणाम को अधिक गौरवपूर्ण बना दिया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विद्यालय के निदेशक करण मृग ने इस शानदार परिणाम का श्रेय विद्यालय के सभी समर्पित एवं मेहनती शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने दिन-रात मेहनत कर अतिरिक्त कक्षाएं लगाईं तथा विद्यार्थियों को हर स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्नेह लता सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

