सरपंच का सिर मुंडवाकर लगाई हथकड़ी

 
सरपंच का सिर मुंडवाकर लगाई हथकड़ी

सोनीपत जिले के खरखौदा में जिम से लौट रहे युवक की हत्या मामले में आरोपी पूर्व सरपंच रामनिवास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और वही गंजा करके सड़क पर घुमाया है।

प्लांट के विवाद के चलते रामनिवास के कहने पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से युवक पर हमला किया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

खरखौदा के गांव पिपली में प्लांट के विवाद को लेकर अजय की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वहीं पुलिस ने आरोपी रामनिवास का सिर मुंडवा कर हाथ में हथकड़ी लगाकर उसे सड़कों पर पैदल चलाया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी पर पहले भी काफी मुकदमे दर्ज हैं।

मामले को लेकर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तृत जानकारी देगी।