समाधान शिविर में एसडीएम महेश कुमार ने सुनी लोगों की शिकायतें

 
समाधान शिविर में एसडीएम महेश कुमार ने सुनी लोगों की शिकायतें

भिवानी।  

डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित हुआ।

एसडीएम ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र समाधान करें।  
एसडीएम महेश कुमार के समक्ष नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम दुरूस्त करवाना, नई पाइप लाईन बिछवाने, परिवार की आय दुरूस्त करवाने, बीपीएल कार्ड, नगर परिषद क्षेत्र में फुटपाथ से अवैध कब्जे हटवाने बारे, शहर में लटके हुए तारें, पोल दुरुस्त करवाने, बवानीखेड़ा के खेतों से पानी निकासी बारे एवं विभिन्न सामाजिक पेंशन बनवाने से संबंधित शिकायतें रखी। एसडीएम ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और मौके पर निपटान होने वाली समस्याओं का निपटारा किया तथा शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीडीपीओ सोमबीर कादयान, यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार, एमई सुरेन्द्र सांगवान सहित अनेक विभागाध्यक्ष के अलावा गैर सरकारी सदस्य राम किशन हालुवासिया, सुनील नंबरदार, ज्ञानचंद गुलाटी, नरेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।