एसडीएम संदीप कुमार ने किया पद ज्वाइन 

 
एसडीएम संदीप कुमार ने किया पद ज्वाइन 

 तोशाम।
 संदीप कुमार ने बतौर एसडीएम तोशाम शुक्रवार को दोपहर बाद अपना पद ज्वाइन कर लिया है। संदीप कुमार ने पानीपत शुगर मिल के एमडी पद से रिलीव होकर एसडीएम तोशाम के पद पर ज्वाइन किया है। बता दे की संदीप कुमार हरियाणा 2019 के एचसी एस अधिकारी है। उनकी पहली ज्वाइनिंग फरवरी 2020 में तोशाम में  एसडीएम के पद पर हुई थी।

कोरोना काल में संदीप कुमार ने विशेष प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपना दायित्व निभाने पर तोशाम  क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने बहुत सहराना की थी। एसडीएम संदीप कुमार इस कार्य के लिए प्रेरणा के स्रोत बने थे।

उनके स्वागत के लिए युवा जन सेवा समिति दुल्हेड़ी सहित सरपंच संगठन, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दी।  प्रशासन की तरफ से जॉइनिंग के दौरान नायब तहसीलदार अशोक कुमार व जनप्रतिनिधियों की तरफ से सरपंच राजेश तंवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।