एसडीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तोशाम।
एसडीएम प्रदीप अहलावत ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को चौ. सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित होने वाले उपमंडलस्तरीय समारोह को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने बताया कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।
एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि उपमंडलस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। चौ. सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में होने वाले समारोह को लेकर सभी तैयारियों को फाइनल रिहर्सल के साथ ही अंतिम रूप दे दिया गया है।
एसडीएम प्रदीप अहलावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि
आयोजन स्थल पर पेयजल, बिजली और शौचालय साहित सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने यातायात और पार्किंग को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समारोह को भव्य व सफल बनाने में योगदान दें। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सुव्यवस्थित बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों के दौरान समय-सीमा का ध्यान रखने और जरूरी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

