स्व. चौ. सुरेन्द्र सिंह ने करवाए अनेक विकास कार्य: मीनू अग्रवाल 

 
स्व. चौ. सुरेन्द्र सिंह ने करवाए अनेक विकास कार्य: मीनू अग्रवाल 

भिवानी।

पूर्व मंत्री स्व. चौ. सुरेन्द्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में चिनार फैब्रिकस की तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित जनों से बातचीत करते हुए चिनार फैब्रिकस के निदेशक नरेश  मीनू अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मंत्री स्व. चौ. सुरेन्द्र सिंह ने कृषि मंत्री रहते हुए किसानों, मजदूरों व व्यापारियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को लागू करवाया।

सत्ता में रहते हुए पूरे प्रदेश के विकास के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि चौ. सुरेन्द्र सिंह का सपना था कि पूरा हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन बने आज उनके सपने को राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व मंत्री श्रुति चौधरी पूरा करने में लगी हुई हैं। स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 55 लोगों के बीपी, शुगर व अन्य बीमारियों की जांच की।