स्व. राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक व सूचना क्रांति की ओर किया अग्रसर : प्रदीप गुलिया
भिवानी :
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित राजीव गांधी की 81वीं जयंती 20 अगस्त को कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर, देश भर के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें वीरभूमि में बनी उनकी समाधि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदान को याद किया।
इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी भिवानी के अध्यक्ष प्रदीप गुलिया की अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती बुधवार को स्थानीय दादरी गेट स्थित श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही आश्रम में रह रहे प्रभुजनों को भोजन करवाकर जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी भिवानी के अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक और सूचना क्रांति की ओर अग्रसर किया।
पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार देने तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई सोच लाने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। उनकी नीतियों और विचारों से आज भी देश दिशा प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्व1 राजीव गांधी के दिखाए रास्ते पर चलकर समाजसेवा, शिक्षा और तकनीकी विकास के क्षेत्र में योगदान देंगे।
इस अवसर पर धीरज सिंह पुर्व पार्षद अशोक, पूर्व पार्षद अमन तंवर राघव, सुरेश प्रजापति, पुर्व पार्षद शीला गोरा, विरेंद्र सिवाच, पुर्व पार्षद अशोक जोगी, डा. फुल सिंह धनाना, रमेश ढिगावा, कृष्ण प्रजापत, वेद मास्टर, अजय धनाना, रविंद्र धनाना, शिव कुमार बोस, रोबिन जोगी, सुनील शर्मा, रणदीप सिंह, राजू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

