30 अप्रैल तक कर सकते हैं स्वगणना, एक मई होगा का सर्वे कार्य 

 
30 अप्रैल तक कर सकते हैं स्वगणना, एक मई होगा का सर्वे कार्य 

भिवानी।

जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना करने का 30 अप्रैल को अंतिम दिन है। इसके बाद एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जाएगा।

नागरिकों की सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि 30 अप्रैल को स्व:गणना कर अधिक से अधिक भागीदार बनें।
डीसी साहिल गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि गणना कार्य के लिए जिला में 2027 ब्लॉक बनाए गए हैं। एक ब्लॉक में 700 से 900 की जनसंख्या है, यानि करीब 150 से 200 मकान शामिल हैं।

गणना कार्य के लिए जिला में करीब 2500 एलिमिनेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा 6 एलिमिनेटर पर एक सुपरवाईजर लगाया गया है। ऐसे में करीब 500 से 600 सुपरवाईजर लगाए गए हैं। एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जाएगा। स्व गणना करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है।
डीसी ने बताया कि सरकार ने इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी अपनी जानकारी भर सकते हैं। प्रत्येक परिवार को एक यूनिक एसई आईडी दी जाएगी, जिसे सत्यापन के समय गणना कर्मी को दिखाना होगा।
- ऐसे करें स्व-गणना
नागरिक निम्न प्रक्रिया के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल एसई.सीइएनएसयूएस.जीओवी.इन पर जाएं
मोबाइल नंबर व ओटीपी से लॉगिन/पंजीकरण करें
डिजिटल मैप पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें
परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें
आवास व सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज करें
जानकारी की समीक्षा कर फॉर्म सबमिट करें
- एसईआईडी प्राप्त करें, घर-घर गणना के दौरान स्वगणना की आईडी दिखानी होगी
स्व गणना कार्य के दौरान जो परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक जानकारी आदि 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, उन्ही से संबंधित प्रश्र घर-घर गणना के दौरान वेरीफाई किए जाएंगे। मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा। इस बार जनगणना में इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप और वाहनों (साइकिल, मोटरसाइकिल, कार) जैसी सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी।
डीसी साहिल गुप्ता ने जिला के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना-2027 में पूरा सहयोग करें और सही-सही जानकारी दें। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा भविष्य की योजनाएं निर्धारित की जाएंगी।