महिलाओं में आत्मनिर्भरता जरूरी: विजय रहाटकर  

 
महिलाओं में आत्मनिर्भरता जरूरी: विजय रहाटकर  

बवानी खेड़ा। 
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं का उच्च शिक्षित होने के साथ साथ अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है।

महिलाओं में आत्म निर्भरता जरूरी है, जिसके लिए सरकार भी उनके योजनाएं लागू कर रही है। 
रहाटकर सोमवार को कस्बा बवानी खेड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ठाकुर शंभू सिंह तंवर राजकीय महिला महाविद्यालय के नाम से करने एवं कालेज में  सिलाई सेंटर का उद्घाटन के दौरान छात्राओं को अपना संदेश दे रहीं थीं।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था सर्व कल्याण मंच के तत्वावधान  में किया गया। 
रहाटकर ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनमें स्किल डेवलपमेंट जरूरी  होता है।  कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष रेनू भाटिया, बवानी खेड़ा हलके के विधायक कपूर सिंह बाल्मीकि, उपायुक्त साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनवीर सिंह और सर्व कल्याण मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक और नृत्य ने समा बांध दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय के राहटकर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि आज महाविद्यालय का नाम एक स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ठाकुर शंभू सिंह तंवर के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट से महिलाएं स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाती हैं।

उन्होंने छात्राओं से यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ वह सिलाई जैसी स्किल को जरूर सीखें वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने भी महिलाओं से मजबूत होने की बात कही उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को मजबूत होकर समाज में अपनी मौजूदगी दिखानी चाहिए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं और किसी भी परिस्थिति से निपट सकती हैं।
 हल्का के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को महिलाओं को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याण मंच द्वारा एक मजबूत पहल की गई है, जिससे महिलाएं सशक्त होंगी और समाज में अपनी पहचान बना सकेंगी 
। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याण मंच द्वारा हर घर बेटी के नाम से एक पट्टीका हर घर के आगे लगाई जाती है, जिससे बेटी का सम्मान बढ़े। सर्व कल्याण मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने कहा कि मंच द्वारा 2017 से लगातार महिलाओं को मजबूत करने के लिए कई स्किल डेवलपमेंट कॉर्स करवाए जाते हैं और आज राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा कॉलेज का नामकरण और एक सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया है वहीं उन्होंने कहा कि हमारी हर घर बेटी के नाम मुहिम पूरे प्रदेश में लगातार अपनी पहचान बनाए हुए हैं। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार,सवर्गीय ठाकुर शम्भू सिंह तंवर के परिवार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार,नगरपालिका प्रधान सूंदर अत्री,जेई सचिन कौशिक,नगरपालिका सचिव संदीप गर्ग, हिंदी विषेशज्ञ सुनील शर्मा,मास्टर राजेश कुमार,राकेश कुमार,मंच सदस्य बंटी कौशिक, भारत कौशिक,सागर सचदेवा, प्रदीप जांगड़ा सहित कई मौजूद थे।