समाज के कमजोर वर्गो तक भाजपा की सेवा भावना को पहुंचाने का संकल्प है सेवा पखवाड़ा : कौशिक 

 
समाज के कमजोर वर्गो तक भाजपा की सेवा भावना को पहुंचाने का संकल्प है सेवा पखवाड़ा : कौशिक 

भिवानी :

स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आगामी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा को लेकर भिवानी विधानसभा के चारों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक संदीप श्योराण एवं हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन वीरेंद्र बडगुजर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवाा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिन कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेवारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है तथा कार्यकर्ता अपनी इस जिम्मेवारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए कहा भाजपा के एक सच्चा सिपाही होने का उदाहरण प्रस्तुत करें।

कौशिक ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा का केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग, जरूरतमंदों और वंचितों तक सेवा की भावना पहुंचाने का संकल्प है।

उन्होंने मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए अपील की कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए तत्परता से कार्य करे। बैठक में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले विभिन्न सेवा कार्यक्रमों जैसे स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, राजेश जांगड़ा, केके ग्रोवर, शालू अरोड़ा, सोनिया अत्री, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, अंकित पालुवास, सूर्य प्रताप, मनोज ढ़ाणा, शिवराज बागड़ी, नवीन गुप्ता, पवन सैनी, रामकिशन राजगढ़ सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।