Sewa Pakhwada in Tosham: तोशाम के गोलागढ़ गांव में सेवा पखवाड़ा के तहत हुआ पौधरोपण और पोषण जागरूकता कार्यक्रम

पोषण माह और सेवा पखवाड़ा के तहत गांव गोलागढ़ में पौधरोपण, पोषण जागरूकता और 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन।
 
Mohit Chaudhary BJP Yuva Morcha

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांव गोलागढ़ में पौधरोपण और आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग  द्वारा मेरी आंगनवाड़ी मेरी जिम्मेदारी के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम किया सम्पन्न 

तोशाम/ जुई , 17 सितंबर। पोषण माह के अंतर्गत केरू ब्लॉक के गोलागढ़ गांव में महिला एवं बाल विकास विकास व सामाजिक संस्था धर्म सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के नेता मोहित चौधरी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी केंद्र पर मेरी आंगनवाड़ी मेरी जिम्मेदारी के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहित चौधरी ने कहा कि पोषण कैलेंडर के अनुसार ग्राम स्तर पर मुहिम चलाकर पोषण, स्वास्थ्य, एनीमिया गर्भवती महिला तथा दूध पिलाने वाली माताओं को पोषण जागरूकता के तहत जागरूक किया गया। 

मोहित चौधरी

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभाग की सुपरवाइजर आइना ने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं जोकि आगामी समय में भी पूरे सितंबर माह जारी रहेंगी। उनका कहना था कि सभी महिलाओं को पोषण के प्रति पूरी तरह जागरूक रहना चाहिए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो । मोहित चौधरी ने स्वयं पौधा लगाकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा हमें समाज सेवा, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा में हर युवा को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इसके बाद आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों और महिलाओं को दीया भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया और समाज में भारतीय संस्कृति व संस्कारों को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर उषा ,आशा, नीलम, सुशीला देवी, धूपसिंह, नरेश, बाबूलाल आर्य आदि सहित अनेक मौजूद रहे ।