शंकर लाल धूपड़ ने संभाला बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार
भिवानी: शंकर लाल धूपड़ बने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष। नई शिक्षा नीति लागू करना और परीक्षाओं में नकल रोकना प्राथमिकता। जानें उनका राजनीतिक सफर।
May 27, 2026, 16:41 IST
भिवानी, 27 मई, 2026 : भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को पूर्णरूपेण लागू करना मेरी प्राथमिकता होगी। ये उद्गार श्री शंकर लाल धूपड़ ने आज यहाँ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभालने के पश्चात व्यक्त किए। इससे पूर्व उन्होंने बोर्ड की लॉबी में स्थापित माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। उपस्थित जन समूह द्वारा ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया गया। बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ का पूर्व बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार, बोर्ड अधिकारियों/कर्मचारियों, बीजेपी कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों द्वारा फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया।
कार्यग्रहण उपरांत श्री धूपड़ ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने की उनकी प्राथमिकता रहेगी। शिक्षा-परीक्षा को सुधारवादी कदमों को और अधिक गति देते हुए बोर्ड की कार्यप्रणाली को अधिकाधिक सुदृढ़ किया जाएगा। वे शिक्षा बोर्ड के उन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के हिमायती व पैरोकार रहे हैं, जिनसे शिक्षा जगत का बहुआयामी विकास हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा-परीक्षा में गुणात्मक सुधार, परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने तथा शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, त्वरित, पारदर्शी व विद्यार्थियों/शिक्षकों के लिए संतुष्टिपूर्ण बनाने के लिए सत्त व सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उनका मानना है कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति को गुणवान, सुशील, ज्ञानवान, समाज व देश के प्रति समर्पित बनाया जा सकता है।
श्री शंकर लाल धूपड़ ने अपनी नियुक्ति के लिए केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी, प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली, माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व शिक्षामंत्री श्री महीपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे तथा बोर्ड सचिव व अधिकारियों के साथ मिलकर बोर्ड को उच्च मुकाम पर ले जाएंगे।
श्री शंकर लाल धूपड़ मूल रूप से जिला भिवानी के रहने वाले है जोकि पेशे से वकील है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा भिवानी में पूरी करने के बाद जयपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। उनकी राजनीतिक शुरूआत 1975 में हुई तथा वे लगभग 04 वर्षों तक जिला भिवानी के बीजेपी के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।
इस अवसर पर श्री मुकेश गौड, प्रभारी डबवाली, श्री यतेन्द्र राव, जिला अध्यक्ष महेन्द्रगढ़, श्री सुनील, जिला अध्यक्ष चरखी दादरी, श्री अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष हॉसी, श्री शिवकुमार पराशर, विशिष्ट नागरिक सीएम विंडों, श्री सुनील वर्मा नम्बरदार, श्री हर्षवर्धन मान, धमेन्द्र जिन्दल, रोहताश चौहान, राजेश धनखड़, नरेश कुडल, रेखा राघव, रमेश पचेखाल, रामअवतार शर्मा, मुकेश रहेजा, राजेश जागड़ा, नीरज अग्रवाल, शमशेर खरक, प्रदेश मीडिया, चन्दा गुप्ता, बबीता तवंर, मनोज ढाणा, सोनु सैनी, अजय परमार, धीरज सैनी, सज्जन खनगवाल, संजीव मडिया, विनोद चावला, नवीता तंवर, अमित मिश्रा, विजय अग्रवाल, मनबीर, धर्मबीर रतेरा, शकुंतला प्रधान, रमेश लालावास, प्रदीप घुसकानी,हरिओम शर्मा, प्रदीप राणा, सुनील धारेडु, विनोद तिगडाना, मुकेश रहेजा, डॉ० विनोद अंचल, डॉ० राजेश गोरा, अंकित पालवास व नीरज अग्रवाल द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष भिवानी, वर्तमान जिला प्रभारी महेन्द्रगढ़ व राष्ट्रीय परिषद् सदस्य श्री शंकर लाल धूपड़ जी को शिक्षा बोर्ड भिवानी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।