श्रुति चौधरी ने वित मंत्री के साथ की महिलाओं व बच्चों के कल्याणकारी योजनाओं पर की विस्तार से चर्चा
भिवानी।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमन से उनके दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित मंत्री से प्रदेश की प्रगति, विकास व जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय वित मंत्री को हरियाणा के विकास को लेकर चल रही अनेकों परियोजनाओं और हरियाणा की महिलाओं व बच्चों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया।
श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमन को जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में महिला सशञ्चितकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार भी अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही हैं। विभाग का मुक्चय उद्देश्य महिलाओं के जीवन का उत्थान करना है।
महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं को निरंतर जागरूक करने का काम कर रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं उनके कल्याण के लिए लागू की जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकें।
महिलाओं को स्व रोजगार के लिए भी प्रेरित किया जाता है। इसके साथ-साथ स्व रोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि भी जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाती है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में न केवल जागरूक किया जाता है बल्कि महिलाओं व बच्चों को अन्य योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी दिलवाया जा रहा है। महिलाओं के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रखा जा रहा है। विभाग का हरसंभव प्रयास रहता है कि जरूरतमंद महिलाओं को वन स्टाप सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

