श्रुति चौधरी 24 जनवरी को भेंट करेंगी ट्रैक्टर-ट्राली
Jan 23, 2026, 17:06 IST
भिवानी।
सिंचाई तथा जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी 24 जनवरी को जिला में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी 24 जनवरी को सुबह 11 बजे माईनिंग फंड से तोशाम विधानसभा क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांवों को स्वच्छता के लिए ट्रैक्टर-ट्राली और टैंकर भेंट करेंगी।
उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी पंचायत भवन में कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद करीब 12.30 बजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में भगवान महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। श्रुति चौधरी गांव ढाणी माहू और बजीणा में वीबीजीराम जी योजना से मजदूरों व किसानों को होने वाले लाभ के बारे में ग्रामीणों से बात करेंगी।

