Tosham Irrigation System News 2026: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम में गौशालाओं को बांटे 1.30 करोड़ से अधिक के चेक, सिंचाई व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम में चौधरी सुरेंद्र सिंह के जन्मदिन पर 13 गौशालाओं को 1.30 करोड़ से अधिक के चेक बांटे और सिंचाई तंत्र के नवीनीकरण पर जोर दिया। पूरी खबर पढ़ें।
 
Haryana irrigation system modernization

पूर्व मंत्री स्व: चौधरी सुरेंद्र सिंह की सोच को धरातल पर उतार रही सरकार: श्रुति चौधरी

नहरों, रजवाहों और लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के नवीनीकरण को बताया प्राथमिकता: श्रुति चौधरी 

 पुराने भिवानी जिले की जनता का जताया आभार
तोशाम क्षेत्र की 13 गौशाला संचालकों में  1.30 करोड़ रुपये से अधिक राशि के चैक वितरित किए :

केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व: चौधरी बंसीलाल और पूर्व मंत्री स्व चौधरी सुरेंद्र सिंह के विकासवादी विजन को किया याद

तोशाम /जुई, 15 नवंबर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व चौधरी सुरेंद्र सिंह का जीवन विकास, जनसेवा और दूरदर्शी सोच का प्रतीक रहा है। उनके  जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे चौधरी सुरेंद्र सिंह के पुराने साथियों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

श्रुति चौधरी ने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह केवल चौधरी बंसीलाल के बेटे ही नहीं थे, बल्कि उनकी प्रदेश की राजनीति और विकास की दिशा तय करने में उनकी अहम भूमिका रही। चौधरी बंसीलाल प्रदेश में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने से पहले सुरेंद्र सिंह के साथ विचार-विमर्श करते थे। दोनों के बीच विकास योजनाओं को लेकर गहरा तालमेल और दूरदर्शी सोच थी।

उन्होंने कहा कि पुराने भिवानी जिले की जनता ने हमेशा चौधरी बंसीलाल और उनके परिवार का साथ दिया है। इसके लिए वे क्षेत्र की जनता का तहेदिल से धन्यवाद करती हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग के वर्षों पुराने नहरों, रजवाहों और लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम सहित पूरे सिंचाई तंत्र का नवीनीकरण किया जा रहा है। लंबे समय से पुरानी हो चुकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और आधुनिक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

श्रुति चौधरी

विकास और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प

श्रुति चौधरी ने जन्मोत्सव के अवसर पर पहुंचे पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक सफर में कार्यकर्ताओं और जनता का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाए और विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह की विकासवादी सोच को आगे बढ़ाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। सिंचाई व्यवस्था का नवीनीकरण हो या क्षेत्र की अन्य जनहितकारी योजनाएं, उनका उद्देश्य आमजन और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की प्रेरणा उन्हें चौधरी सुरेंद्र सिंह से मिली है। वे चाहते थे कि किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचे और सिंचाई व्यवस्था समय के साथ मजबूत होती रहे। उनकी इसी सोच से प्रेरणा लेकर आज इन व्यवस्थाओं को नया स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तोशाम क्षेत्र की 13 गौशालाओं की सूची में 1.30 करोड़ से अधिक की राशि के चेक भी बाटे। इन 13 गौशालाओं की कुल राशि 1 करोड़ 30 लाख 52 हजार 125 रुपये है।

इस सूची में जितवानवास की श्री शिव मुनि गौशाला, दिनोद की श्री बाबा धुनीवाला गौ सेवा ट्रस्ट, संडवा की श्री खाटू श्याम गौशाला सेवा समिति, ढाणीमाहू की श्री राधा कृष्ण गौशाला ट्रस्ट, पिंजोखरा की जय श्री श्याम गौशाला, तोशाम की बाबा मुंगीपा गौ सेवा ट्रस्ट, दुल्हेड़ी की श्री शिव गौशाला धर्मार्थ समिति, बुशान की महंत नोमीनाथ खेती गौ सेवा पर्यावरण शुद्धता समिति, लोहारू की मां दुर्गा भवानी गौशाला ट्रस्ट, बापोड़ा की बाबा गौशाला संस्था, सांगवान की जय बाबा रामदास गौशाला, लोहारू की यदुवंशी गौशाला सेवा समिति और बजीना की पंच पीर श्री श्री बाबा ठाड़े श्री गौ सेवा धाम शामिल हैं।

वही दूसरी ओर पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर गोलगढ़ में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा स्वास्थ्य सेवा आयोजित किया गया, जिसमें 600 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, पूर्व चेयरमैन शीशराम, एडवोकेट अमर सिंह हालुवास, रामप्रताप शर्मा, प्रदीप गोलागढ़, मार्केट कमेटी जुई के चेयरमैन मेजर मीर सिंह, मार्केट कमेटी तोशाम के चेयरमैन चरण देव, टोनी बराला, सुरेश ढुल,वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, दिलबाग निमड़ी, जय सिंह बाल्मीकि, रोहतास कतवार, अमित बापोड़ा, रामवीर बुसान, महेंद्र शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के विभाग जिला अधिकारी उपस्थित रहे।