सिरसा: CM सैनी ने डेरा बाबा भूमणशाह में किया योगाभ्यास, कही ये बड़ी बात

सिरसा के डेरा बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योग को स्वस्थ और नशा मुक्त समाज का आधार बताया।

 
बाबा ब्रह्मदास महाराज

सिरसा : सिरसा के मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। डेरा गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के सान्निध्य में आयोजित इस शिविर में स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ जीवन और नशा मुक्त समाज की आधारशिला बताया।

PunjabKesari

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा भूमणशाह का यह पावन आश्रम आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस आश्रम में आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवनशैली है, जो व्यक्ति को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और प्रयासों के कारण आज पूरी दुनिया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने योग की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत ने योग की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने योग को बढ़ावा देने के लिए योग आयोग का गठन किया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।