CDPO Satyabala News 2026: महिला खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दम: सिवानी में खंड स्तरीय आयोजन, DPO मंजू राणा ने की सराहना

सिवानी (भिवानी) में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन; जानें विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता व इनाम राशि।
 
Haryana sports news today Hindi

महिला खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दम

सिवानी में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सिवानी/भिवानी, 23 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार और सीडीपीओ सत्यबाला के निर्देशन में मंगलवार को सिवानी के स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के खेल परिसर में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक ग्रामीण महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मंजू राणा तथा सीडीपीओ सत्यबाला ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।  डीपीओ मंजू राणा उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डीपीओ मंजू राणा ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बावजूद महिलाएं घर से बाहर भी हर कार्य में अव्वल साबित हो रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं के जोश की सराहना की और विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जज्बे के दम पर अव्वल स्थान हासिल कर सभी को प्रेरित किया है।

बाल विकास

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

 साइकिल दौड़ में मोहिला निवासी रवीना ने सबसे तेज साइकिल चलाकर प्रथम स्थान हासिल किया। रूपाना की स्नेहा  द्वितीय और बड़वा निवासी पंकज तृतीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में किकराल निवासी नीलम  प्रथम स्थान प्राप्त किया। झुपा निवासी राम कला द्वितीय रहीं, जबकि रूपाना निवासी सुमित्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ (18 से 30 आयुवर्ग) में नलोई निवासी वंशीका  प्रथम रहीं। आशा  ने द्वितीय तथा  निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में गुरेरा की जगवती ने  प्रथम स्थान अपने नाम किया। रूपाना निवासी सुशीला द्वितीय और ममता तृतीय स्थान पर रहीं। 300 मीटर दौड़ में नलोई निवासी रवीना ने प्रथम, इसी गाव की कशिश ने द्वितीय और गुरेरा निवासी सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

बाल विकास

विजेताओं को मिलेगी नकद पुरस्कार राशि

विभाग की ओर से सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 1100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 750 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यबाला  एवं समस्त स्टाफ, आंगनवाड़ी वर्कर  मौजूद रही।