मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित होने वाला ‘खादी रोजगार उत्सव’ खादी कारीगरों को नया मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करेगा: मनोज गोयल
17 जून को सिवानी में आयोजित होने वाले ‘खादी रोजगार उत्सव’ के संबंध में केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल ने अपने पैतृक गांव झुप्पा खुर्द में किया पत्रकारों को संबोधित
Updated: Jun 14, 2026, 17:01 IST
सिवानी/ भिवानी, 14 जून। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि 17 जून को शाम 4 बजे सिवानी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला 'खादी रोजगार उत्सव' खादी जगत से जुड़े कारीगरों और श्रमिकों के जीवन उत्थान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। रोजगार उत्सव कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जिनका सिवानी और आसपास क्षेत्र से पहुंचने वाले खादी कारीगर और इलाके के लोग जोरदार स्वागत करेंगे। खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से खादी जगत की नई कहानी लिखी जाएगी। आयोग के अध्यक्ष मनोज गोयल रविवार को अपने पैतृक गांव झुप्पा खुर्द में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर के खादी कारीगरों और श्रमिकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वर्ष 2014 से पहले खादी जगत से जुड़े कारीगरों की दशा और स्थिति दयनीय थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही श्रमिकों को एक तरह से पूजने का काम किया है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले खादी जगत का सालाना कारोबार महज 30 हजार करोड़ रुपए होता था जबकि वर्तमान में खादी का सालाना कारोबार 1.87 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। उन्होंने आगे कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र ने अब 2.51 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। गोयल ने यह भी बताया कि वर्तमान में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र के माध्यम से देशभर में लगभग 2.04 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत खादी रोजगार के लिए आयोग द्वारा ऋण सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है वहीं दूसरी ओर खादी श्रमिक और कारीगर भी अपना पसीना बहाकर खादी को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उनको खादी के रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष केवीआईसी मनोज गोयल ने बताया कि सिवानी में आयोजित होने वाला रोजगार उत्सव बड़े ही व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खादी से जुड़े कारीगर और श्रमिकों को नए-नए मशीन और टूल्स की जानकारी भी मिलेगी। खादी से जुड़ी रोजगार संबंधी योजनाओं को जानने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में कार्यक्रम को कारीगरों को नया मार्गदर्शन और नया हौसला मिलेगा।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि इस रोजगार उत्सव कार्यक्रम के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग की पूरी टीम पूरी मेहनत से लगी हुई है। उन्होंने खादी जगत से जुड़े लोगों और श्रमिकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया। अध्यक्ष ने बताया कि वो स्वयं गांव-गांव जाकर परंपरागत कौशल से जुड़े कारीगरों से मिल रहे हैं और उन्हें कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह भगवान की ही असीम कृपा है कि हरियाणा प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे सिवानी के रेतीले इलाके में इतने बड़े रोजगार उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसकी चर्चा न केवल हरियाणा प्रदेश से बल्कि पूरे देशभर में है।
इस अवसर पर केवीआईसी और हरियाणा सरकार के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।