जुलाना में फौजी की पत्नी को लगी गोली 

 
जुलाना में फौजी की पत्नी को लगी गोली 

जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के जैजैवंती गांव में एक फौजी की पिस्तौल से चली गोली से उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना 14 अप्रैल को हुई। मामले में जांच करते हुए पुलिस द्वारा 15 दिन बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

कंधे में लगने से महिला घायल

जानकारी के अनुसार फौजी सुंदर अपनी पिस्तौल की सफाई कर रहा था। उसकी पत्नी ममता पास ही बैठी थी। पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। गोली ममता के कंधे में लगी और वह वहीं गिर गई। सुंदर उसे तुरंत जींद के नागरिक अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए सुंदर अपनी पत्नी को रोहतक के एक निजी अस्पताल ले गया।

महिला बोली-किसी का दोष नहीं

वहां से छुट्टी के बाद हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 अप्रैल को ममता ने पुलिस को बयान दिया। उसने कहा कि यह एक हादसा था और किसी का कोई दोष नहीं है। ममता के माता-पिता ने भी इस बात की पुष्टि की। जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।