Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग मामला, सोनीपत के देवडू गांव का शार्प शूटर रेहान गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हरियाणा के सोनीपत से शार्प शूटर रेहान गिरफ्तार। परिवार और पुलिस की जांच से जुड़े खुलासे।

 
Dehdu village Sonipat news

सोनीपत। मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद हरियाणा के सोनीपत तक इसके तार जुड़ गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है, जिनमें से दो हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार का रहने वाला है। सोनीपत के देवडू गांव निवासी शार्प शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार और पृष्ठभूमि से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। परिवार के अनुसार, रेहान पहले भी अवैध हथियार रखने के एक मामले में जेल की हवा खा चुका है और जेल से छूटने के बाद वेल्डिंग का काम कर रहा था।

🕵️‍♂️ वेल्डिंग का काम छोड़कर मुंबई कैसे पहुंचा रेहान? बकरीद पर घर आया था आरोपी, मां और भाई के साथ रहता था देवडू गांव में

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेहान ने नौवीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उसकी मौसी अफसाना ने बताया कि वह बकरीद के मौके पर घर आया था और त्योहार मनाने के बाद काम पर जाने की कहकर घर से निकला था। परिवार को कभी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह मुंबई में इतनी बड़ी आपराधिक घटना से जुड़ जाएगा। रेहान की मां एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं और वह अपने छोटे भाई के साथ देवडू गांव में रहता था, जबकि करीब 12 साल पहले वह अपने पिता से अलग हो गया था। परिजनों ने उसे पहले भी अपराध से दूर रहने की नसीहत दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी संलिप्तता ने सबको सकते में डाल दिया है।