विश्व पर्यावरण दिवस पर सुभाष चौक पर वृक्षारोपण व सिटी वॉक का आयोजन
सोनीपत। 05 जून 2026 आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुशाल सिंह दहिया बलिदान समिति एवं ICS कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष चौक पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के OSD वीरेंद्र बडखालसा, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, सोनीपत के मेयर राजीव जैन, ICS कोचिंग सेंटर के निदेशक परिमल कुमार हेमंत नांदल और नितेश सहित सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चौक से सिटी वॉक के साथ हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात सुभाष चौक पार्क में सभी अतिथियों एवं युवाओं द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर ICS कोचिंग सेंटर के निदेशक परिमल कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "हर व्यक्ति को जितनी ऑक्सीजन वह सांस के लिए उपयोग करता है, कम से कम उतने पेड़ जरूर लगाने चाहिए ताकि वह जितनी ऑक्सीजन लेता है उससे ज्यादा बनाकर समाज को दे सके। इसी प्रकार हर हिंदू के अंतिम संस्कार में जितनी लकड़ी लगती है, उसे उतने पेड़ अवश्य लगाने चाहिए ताकि वह अपने अंतिम संस्कार की लकड़ी से ज्यादा लकड़ी धरती को वापस दे सके।"
वक्ताओं ने कहा कि "पेड़ ही जीवन हैं"। प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। प्लास्टिक मुक्त सोनीपत और स्वच्छ-हरा-भरा शहर बनाने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना और सोनीपत को हरियाली से भरना है।

