Bhiwani Police Action on Agricultural Thefts: स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामलों में आरोपी से 3 हजार रुपये बरामद

भिवानी के खेतों में चोरी की तीन वारदातों में शामिल आरोपी गिरफ्तार। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने रिमांड के दौरान बरामद किए पैसे।
 
field theft Bhiwani

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने खेतों में चोरी की तीन वारदातों में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर किया था हासिल, रिमांड अवधि के दौरान ₹ 3,000/- रुपए किए बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को खेतों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने गांव मुंढाल कलां के खेतों में तीन अलग-अलग जगह चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गांव मुंढाल कलां निवासी हरियेन्दर ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दिनांक 09.09.2025 को वह अपने खेत में गया था। वहां खेत में बने कमरे का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे में रखा सामान चोरी हुआ मिला। इसी प्रकार शिकायतकर्ता के पड़ोसी सतपाल व अनिल के खेतों से भी सामान चोरी किया गया था। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। 

दिनांक 22.09.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही प्रमोद की टीम ने खेतों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र धर्मबीर निवासी धमतान साहिब, जिला जींद के रूप में हुई है।

 पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तथा आरोपी के कब्जे से ₹ 3,000 बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला हांसी-हिसार व कैथल में चोरी के 6 अभियोग दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ जिला जींद में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियोग भी दर्ज है।

इस अभियोग में पुलिस टीम द्वारा आरोपी संजय व टिंकू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी संदीप की पुलिस रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद आज दिनांक 24.09.2026 को उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।