खेलों से जीवन में प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल होती है: घनश्याम सर्राफ
भिवानी।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय भीम खेल परिसर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक घनश्याम सर्राफ ने किया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक सर्राफ ने कहा कि सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद खिलाडय़ों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल होती है। खेलों में हार से निराश नही होना चाहिए बल्कि जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए।
इस मौके पर एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई एक खेल को जरूर अपनाना चाहिए। खेलों से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है, जो बहुत जरूरी है। जीवन में वही लोग तरक्की करते हैं जो स्वस्थ होते हैं।
प्रतियोगिता के दौरान हॉकी और कबड्डी के मैच करवाए गए। दोनों खेलों में खिलाडिय़ों में पूरा दमखम लगाया। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने खेल प्रतियोगिताओं के बार में विस्तार से जानकारी दी और मुख्य अतिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया।
इस दौरान खिलाडिय़ों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई गई।
खेल प्रतियोगिताओं में पुरुष हॉकी में भिवानी बी और भिवानी ए बीच हुए मैच में भिवानी ए शूट आऊट स्कोर में चार-तीन से विजय हासिल की।
महिला हॉकी में भिवानी और खरक के बीच मैच एक-एक गोल से बराबरी पर छूटा। ओल्ड सीनियर खिलाड़ी और आर्मी हिसाब के बीच हुए मैच में ओल्ड सीनियर खिलाडिय़ों ने यह मैच तीन-दो से जीता। इसी प्रकार कबड्डïी में भीम स्टेडियम टीम और मिताथल के बीच हुआ है, जिसमें भीम स्टेडियम की टीम 48-30 से जीता। कलिंगा और धनाना के बीच हुए मुकाबले में धनाना ने 33-37 स्कोर से जीत हासिल की।
इस दौरान नगराधीश अनिल कुमार, उप खेल निदेशक सतबीर सिंह, खिलाडय़िों को शपथ दिलाई गई। खेल प्रतियोगिता रविवार तक चलेगी। इस दौरान खेल प्रशिक्षक और विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी व खेल प्रशंसक मौजूद रहे।

