Martyr Sonu Kumar Nangal Bhiwani: देश सेवा में समर्पित रहे एसएसबी जवान सोनू कुमार पंचतत्व में विलीन, प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
भिवानी के नांगल में एसएसबी जवान सोनू कुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, गांव में शोक की लहर
ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से एसएसबी जवान सोनू कुमार का निधन, पैतृक गांव नांगल में दी गई अंतिम विदाई
एसएसबी जवान सोनू कुमार पंचतत्व में विलीन, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
देश सेवा के दौरान शहीद हुए नांगल के लाल सोनू कुमार, परिवार के भरण-पोषण के लिए मदद की उठी मांग
भिवानी के जवान सोनू कुमार का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, एसएसबी और प्रशासन ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
भिवानी, 30 अगस्त : भिवानी जिले के गांव नांगल निवासी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 43वीं बटालियन में तैनात जवान सोनू कुमार का ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से असामयिक निधन हो गया। जवान की पार्थिव देह जब उनके पैतृक भिवानी जिला के गांव नांगल पहुंची, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद रविवार को गांव के शमशान घाट में सैन्य व प्रशासनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सैकड़ों ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस मौके पर एसएसबी के सब इंस्पेक्टर हमीर सिंह ने बताया कि सोनू कुमार बटालियन में कांस्टेबल पद पर निष्ठा और लगन से अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि एसएसबी परिवार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है। विभाग के नियमानुसार मिलने वाली पेंशन और अन्य सभी अनुग्रह सुविधाएं परिवार को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी
प्रशासन की ओर से पहुंचे भिवानी के तहसीलदार जयवीर सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। राज्य सरकार के नियमानुसार जो भी सुविधाएं और सहायता राशि बनती है, वह औपचारिकताएं पूरी कर परिवार को जल्द से जल्द प्रदान की जाएगी।

सोनू के मामा प्रीतम सिंह ने बताया कि सोनू वर्ष 2012 में एसएसबी में भर्ती हुए थे और लगभग 14 वर्षों से देश सेवा में समर्पित थे। वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा तीन भाई और एक पांच साल का बेटा है। सोनू के अचानक चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीडि़त परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
अंतिम संस्कार में पहुंचे भिवानी विधायक के बेटे अमन सर्राफ ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोनू कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश सेवा करते हुए सोनू कुमार ने प्राण त्यागे हैं। वह स्वयं इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और सरकार के नियमों के तहत परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर गांव के आसपास के क्षेत्र कि ग्रामीणों ने भी जवान के अंतिम विदाई में हिस्सा लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।