मनीषा हत्याकांड के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- वाल्मीकि

 
मनीषा हत्याकांड के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- वाल्मीकि

भिवानी।

पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मिीकी ने गांव कलिंगा के गोगा नवमी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मत्थ टेक मंदिर के महाराज से आर्शीवाद लिया।

मंदिर कमेटी ने उनका स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पानी निकासी की शिकायत लेकर पहुंचे। वाल्मीकि ने कलिंगा क्षेत्र में पानी निकासी के लिए उच्च अधिकारियों से बात की। पूर्व मंत्री ने मनीषा हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि खुद मुंख्यमंत्री इस मामले को देख रहे है, जल्द ही इस निर्दय घटना के आरोपी गिरफतार किया जाएगें। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई ही होगी।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से वाल्मीकि ने महाग्राम योजना के तहत जमीन देने की बात कही। इस अवसर पर सरपंच सोनू शर्मा, सरपंच रणबीर सिंह, सीएम विण्डो चेयरमैन कमल सिंह परमार, कैप्टन गुगन सिंह, र्पू ब्लाॅक समिति मैम्बर राजकुमार सिंह, शैतान सिंह, रंजन सिंह, भगवत वाल्मीकि, प्रकाश वाल्मीकि, सुरज सिंह आदि मौजूद रहे।