हलवासिया विद्या विहार के विद्यार्थियों ने अंतर्विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

 
हलवासिया विद्या विहार के विद्यार्थियों ने अंतर्विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

स्थानीय हलवासिया विद्या विहार के विद्यार्थियों ने 28 नवंबर 2025 को धनाना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल रहते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।

अंड़र-14 खेल लॉन्ग जंप में उपलब्धियाँ इस प्रकार रही-कक्षा छठी से छात्र मलाई ने प्रथम, कक्षा आठवीं से छात्रा वामिका ने प्रथम व कक्षा सातवीं से छात्रा छवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर- 17 खेल लॉन्ग जंप में विद्यार्थियों की उपलब्धियों के परिणाम इस प्रकार रहें- कक्षा दसवीं से छात्रा वर्षा ने प्रथम व शॉट पुट में कक्षा दसवीं से  वंशिका ने  भी प्रथम  स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 खेल खो -खो में छात्रों की टीम ने  द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

टीम में प्रतिभागिता निभाने वाले छात्रों के नाम इस प्रकार हैं-कक्षा छठी से अमित, मलाई, लोमा, मुकेश, आशीष ,मनजीत तथा कक्षा सातवीं से साहिल, रोहित,वंश और कक्षा आठवीं से देव , नकुल व नेनथोक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय पधारने पर प्रार्थना सभा में प्रशासक शमशेर सिंह अहलावत एवं प्राचार्य विमलेश आर्य ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल व ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया व बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें यह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने बताया कि अच्छे  विद्यार्थी को कभी अपनी जीत पर घमंड नहीं करना चाहिए और हार मिलने पर कभी निराश नहीं होना चाहिए। 

साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत का महत्व बताते हुए बताते हुए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य दीपक वशिष्ठ, वरिष्ठ विभाग प्रमुख एलेग्जेंडर दास, अमरेंद्र कुमार ,माध्यमिक विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग ,खेल प्रशिक्षक राम भगत व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।