भिवानी में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
भिवानी
वीरवार को आदर्श कॉलेज की छात्राओं ने रेड रिबन क्लब के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्राओं ने एचआईवी एड्स के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान रैली में शामिल छात्राओं व स्टाफ ने कहा कि एचआईवी एक घातक बीमारी है।जागरूकता की कमी के चलते यह बीमारी कहीं ना कहीं अपना विकराल रूप ले लेती है। इसलिए जागरूक होना अति आवश्यक है।
इसी कड़ी में आदर्श महिला महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब से छात्राओं ने शहर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने HIV के प्रति सावधानी से जुड़े पहलु बताए तथा जागरूक होकर सुरक्षित रहने की सलाह दी।
रेड रिबन क्लब की इंचार्ज तमन्ना तायल गुप्ता ने बताया कि एचआईवी के प्रति जागरूकता प्रचार किया गया है, ताकि लोग सुरक्षित रह सके। किसी दूसरे के प्रयोग की गई सुई का इस्तेमाल ना करें, सुरक्षित यौन संबंध बनाए। इस तरह से उन्होंने आज लोगों को समझता, ताकि बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रचार को उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा आंशिका ने बताया कि कॉलेज में HIV को लेकर अलग-अलग इवेंट्स भी करवाए गए तथा रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जागरूक रहे स्वस्थ रहे। जागरूकता रैली में भी लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

