हरियाणा में अचानक मौसम बदला:4 जिलों में बारिश 

 
हरियाणा में अचानक मौसम बदला:4 जिलों में बारिश 

हरियाणा में दोपहर बाद मौसम बदला। सोनीपत में बारिश शुरू हो गई है। इससे पहले चरखी दादरी, झज्जर और रेवाड़ी में बारिश हुई। तेज हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक में शाम 7 बजे तक आकाशीय बिजली और आंधी (40-60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने कल सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 मई तक हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले बुधवार रात को यमुनानगर में करीब साढ़े 8 बजे से 9 बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। 

कल पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र (IMD) के अनुसार 30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।प्रदेश के 5 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं 4 जिलों जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है।

31 मई को प्रदेश के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

1 जून को 16 जिलों में बारिश वहीं 1 जून को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों कुरुक्षेत्र, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।