सुनील सांगवान ने महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर दिप जलाकर नमन किया
पार्टी द्वारा महम हल्का का इंचार्ज बनाने के बाद पहली बार पहुंचे विधायक का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया
विधायक ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में हुंकार भरी, कांग्रेस और हुड्डा पर किये कटाक्ष
हुड्डा के गढ़ में पार्टी की जिम्मेदारी मिलने पर बोले, गढ़ किसी की बपोती नहीं, गढ़ टूटते रहते हैं
महम हलका लोकतंत्र प्रहरी रहा है, रोहतक लोकसभा अब भाजपा सरकार की नीतियों से खुश हैं
दादरी में पहली बार फूल खिला है इस तरह अब महम सहित रोहतक लोकसभा के 8 हलकों में भी फूल खिलेगा
महम की जिम्मेदारी मिली है, सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर और नये कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेंगे
सरकार द्वारा महम के विकास को आगे बढाया जाएगा, लोगों की आशाओं अनुसार बजट दिलवाएंगे
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका अजित सिंह अहलावत महंत सतीश दास दीपक हुड्डा जस्सू नाई विकास श्योराण राकेश नैन वेद धवन नवीन ढूल राकेश भारद्वाज महेश भारद्वाज सत्यप्रकाश बिसला मीना वाल्मीकि अंग्रजों देवी रेखा रोहिल्ला कर्नल संदीप नैन आदि मौजूद रहें

