जयपुर का सुनियारा जी, मैं श्याम धणी को रिझावा-- कन्हैया"
भिवानी की बाल वाटिका में 24वां श्रीश्याम गुणगान महोत्सव कलाकार एवं श्रद्धालु श्याम महिमा से सरोबार रहा। चिलचिलाती गर्मी के बाजवूद पंडाल में श्रद्धालु जमे रहे और भजनों पर झूमते नजर आए।
श्याम बाबा के भजन जब महोत्सव में आमंत्रित भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के कंड से निकले "जयपुर का सुनियारा जी, मैं श्याम धणी को रिझावा---" इस भजन में एक भक्त की भावना है, जो जयपुर के सुनार से बाबा श्याम के लिए सोने का मुकुट तैयार करवाकर उन्हें रिझाना चाहता है तथा व पटियाला से विशाल शैली द्वारा मैं बाबा ले आया, मैं क्या ले आया, बाबा ले आया है, पर उपस्थित श्रद्धालु मंच के आस-पास थिरकने लगे और बार-बार आवाज बुलंद हुई सांवरे सरकार की जय लखदातार की जय हो--पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्हें न तो गर्मी सता रही थी और न ही प्यास। मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या मध्यरात्रि के बाद तक श्रद्धालु को समेटे रही।
आयोजक श्रीश्याम गुणगान मंडल के श्याम सेवक प्रवीण बासिया ने बताया कि महोत्सव की अध्यक्षता समाजसेवी मनोज दिवान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहकारिता विरासत एवं पर्यटन व जेल मंत्री डाॅ. अरविंद कुमार शर्मा तथा मुख्य यजमान समाजसेवी व उद्योगपति अनुज गुरेजा गुरुग्राम रहे। मंच का संचालन अनिल अनुरागी ने किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी श्रीश्री 1008 कालीदास, हनुमान जोहड़ी धाम के जोगीवाला मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज का सान्निध्य रहा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, नपा चेयरपर्सन प्रीति भवानी एवं वाइस चेयरपर्सन रेणू संदीप तंवर, नीरज कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि श्रीश्याम गुणगान महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई, ज्योति दर्शन, आलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, छप्पन भोग व इत्र वर्षा का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर एमडी दिवान, अभिषेक बंसल, नरेश चूड़ी भंडार, आत्मप्रकाश महता, नरेश चावला, अमित गोयल, सचिन सिंगला, राकेश ईश्रवालिया, शुभम अग्रवाल, गौरव महत्ता समेत मंडल सदस्य भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन-भजन सम्राट कन्हैया मित्तल श्याम बाबा के भजनों का गुणागान करते हुए, साथ में झूमते हुए भक्त एवं इनसेट में बाबा का सजा दरबार का दृश्य।

