सूरज सिंह चौहान की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि 

 
सूरज सिंह चौहान की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि 

भिवानी।
भिवानी के नेवी चीफ पेटी मास्टर सूरज सिंह चौहान की पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। भिवानी में उनके अंतिम दर्शन के लिए समूचा शहर उमड़ पड़ा।

आपको बता दें कि टाईयांन पाना  लोहड़ बाजार निवासी सूरज सिंह चौहान की वर्तमान में मुंबई में पोस्टिंग थी। वे चीफ पेटी मास्टर के पद पर तैनात थे।
सूरज सिंह चौहान गत एक सप्ताह से ड्यूटी पर जाने के बाद से ही लापता थे। नेवी की तरफ से काफी खोजबीन की जा रही थी कि मंगलवार कल ड्रोन के माध्यम से गहरी खाई में उनका शव पाया गया। सूरज सिंह चौहान के पिता अमरपाल सिंह चौहान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। सूरज सिंह के एक इकलौता 8 वर्षीय बेटा है। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ,सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित कुमार,नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक,कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया,ठाकुर विक्रम सिंह के अलावा नेवी ऑफिसर की टीम,थाना शहर पुलिस की टीम सहित समूचे शहर के प्रबुद्ध व आमजन लोगो ने अंतिम दर्शन कर विदाई दी।