स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस पर श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता समिति ने पौधारोपण व स्टेशनरी वितरित की 
 

6 दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में अनाथालय में पौधारोपण कर वितरित की पाठ्य सामग्री 
स्वच्छ पर्यावरण व शिक्षा का प्रसार दोनों ही है एक उज्जवल व स्वस्थ भारत की नींव : चरणदास महाराज/नरेश आहुजा 
 
 
Naresh Ahuja Jiyo Gita Committee

भिवानी, 11 मई : गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे 6 दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को स्थानीय अनाथालय में पौधारोपण एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सान्निध्य बालयोगी महंत चरणदास महाराज का रहा तथा अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष नरेश आहुजा ने की। इस दौरान आम के 11 पौधों का रोपण कर उनके देखभाल की जिम्मेवारी भी ली गई। इसके अलावा अनाथायल के बच्चों को पाठ्न सामग्री वितरित कर उन्हे अधिक से अधिक शिक्षित बनने के लिए भी प्रेरित किया। ये 6 दिवसीय कार्यक्रम गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आर्शीवाद से किए जा रहे है। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बालयोगी महंत चरणदास महाराज एवं श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता समिति के जिला अध्यक्ष नरेश आहुजा ने पर्यावरण व शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण व शिक्षा दोनों ही एक उज्जवल व स्वस्थ भारत की नींव है।

उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण का स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है, जिसको देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल करना चाहिए, ताकि ताकि हम आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ हवा का तोहफा दे पाएं तथा वे स्वस्थ रह सकें। वही दूसरी तरफ शिक्षा केवल एक युवा को नहीं, बल्कि देश को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित युवा ना केवल अपने परिवार, बल्कि समाज व राष्ट्र की तरक्की में भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। ऐसे में शिक्षा का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक जरूरी है। जिला अध्यक्ष नरेश आहुजा ने बताया इन कार्यक्रमों की कड़ी में 12 मई को सुबह 6 से बजे ओमप्रकाश सरदाना पार्क में नि:शुल्क चिकित्सा कैंप, नागरिक अस्पताल में सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर तथा सांय 5 बजे से कृष्णा कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में सुंदर कांड एवं गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बालसेवा आश्रम के अध्यक्ष अधिवक्ता वेदप्रिय आर्य, दर्शन मिड्ढा, ओपी नंदवानी, केके वर्मा, जेई बिजेश जावला, विनोद छाबड़ा, संजय कामरा, राधाकृष्ण चावला, जग्गन गंभीर, अशोक तंवर, खुशहाल ग्रोवर, पवन मदान, सुरेश सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।