स्वर्णकार सेवा परिषद भिवानी की नई कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध गठन, देवदत सोनी बने प्रधान

भिवानी में स्वर्णकार सेवा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव। हरिचरण वर्मा संरक्षक और देवदत सोनी प्रधान नियुक्त। समाज सेवा और एकजुटता का लिया संकल्प।

 
नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण
भिवानी, 19 अप्रैल : समाज सेवा और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के प्रति समर्पित संस्था स्वर्णकार सेवा परिषद भिवानी के चुनाव रविवार को यहां एक निजी रेस्तरां में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से चुनी गई इस नई कार्यकारिणी में अनुभवी मार्गदर्शकों और ऊर्जावान युवाओं का संगम देखने को मिला है। बैठक के दौरान समाज की एकजुटता पर बल देते हुए नई टीम को समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के प्रतिष्ठित सदस्य हरिचरण वर्मा को उनके लंबे अनुभव और मार्गदर्शन को देखते हुए परिषद के सर्वोच्च पद यानी संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही समाज के कार्यों में सक्रिय रहने वाले देवदत सोनी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। नई कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं, जिनमें उप प्रधानी अजय कुमार गौतान और अधिवक्ता कुलदीप सोनी को, महासचिव विनोद सोनी को, सचिव एडवोकेट प्रवीण सोनी, सह सचिव योगेंद्र सोनी को, कानूनी सलाहकार डा. सुंदर सिंह शिलवंत को, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार को, ऑडिटर अशोक कुमार को तथा प्रचार सचिव मनीष वर्मा को चुना गया। इसके साथ ही समाज के 10 अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है, जिनमें राजेंद्र लांबा, सुभाष ठेकेदार, कृष्ण कुमार, केके वर्मा, नरेश तहसीलदार, डॉ. दलीप सिंह, राजकुमार वर्मा, महेंद्र खीपल और विजय कुमार जैसे नाम शामिल रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद सभी सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। संस्था के नवनियुक्त प्रधान देवदत सोनी ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और भाईचारे को बढ़ावा देना है। गौरतलब होगा कि इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता चुनाव की शालीनता रही। बिना किसी विवाद के समाज के सभी वर्गों ने मिलकर नई टीम का चुनाव किया, जो समाज की मजबूती का प्रमाण है। इस मौके पर नवनियुक्त संरक्षक हरिचरण वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार सेवा परिषद पिछले कई वर्षों से शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। नई कार्यकारिणी इस परंपरा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वर्णकार समाज द्वारा चुनी गई यह नई टीम न केवल सामाजिक गतिविधियों को गति देगी, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनेगी।