टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री-CBI की चुप्पी पर भड़का परिवार
भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा की मौत मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की जांच जारी है। अब मनीषा के पिता संजय कुमार ने कहा कि सीबीआई को 31 जनवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन सीबीआई द्वारा कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।
इस मामले को लेकर अब 31 जनवरी को गांव में पंचायत की जाएगी। इस पंचायत में गांव के मौजिज लोग शामिल होंगे। जिसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से भी मिलने का समय मांगा गया है। सीएम से भी न्याय के लिए मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्ट आ चुकी हैं और मामला स्पष्ट हो चुका है, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया।
गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसकी बेटी को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। सीबीआई की जांच भी चल रही है। सीबीआई ने 90 दिन का टाइम मांगा था, जो कब का पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक सीबीआई ने कोई भी खुलासा नहीं किया है। जबकि सीबीआई जांच को शुरू हुए करीब 5 माह हो चुके हैं। वहीं मनीषा की मौत केस से जुड़ी हुई सभी रिपोर्ट भी आ चुकी हैं और मामला भी क्लीयर हो चुका है। लेकिन सीबीआई अब खुलासा नहीं कर रही। यह पता नहीं क्यों नहीं कर रही।

