टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री,भूख हडताल पर बैठेंगे ग्रामीण

 
 टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री,भूख हडताल पर बैठेंगे ग्रामीण

भिवानी

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी लेडी टीचर मनीषा मौत मामले में मंगलवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें मनीषा के पिता ने हाथ जोड़ कर ग्रामीणों से गुहार लगाई कि बेटी को न्याय दिलाएं।

पंचायत में चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि 30 नवंबर को गांव में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसमें शामिल लोग भूख हड़ताल भी करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि सीबीआई जांच कहां तक पहुंची है, इस पर जानकारी दी जाए।

मनीषा मौत मामले में हुई पंचायत में गांव ढाणी लक्ष्मण सहित आसपास के गांवों से लोग शामिल हुए। मनीषा के पिता संजय ने कहा कि यह पंचायत जांच में तेजी लाने के लिए हो रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए।काफी समय हो गया, लेकिन सीबीआई भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। पंचायत के माध्यम से जांच में तेजी लाने और दोषियों को उजागर करके गिरफ्तार करने की मांग रखी गई है।

पंचायत में शामिल किसान नेता सुरेश कौथ ने कहा कि इस मामले की जांच तेज की जाए। हरियाणा सरकार को चाहिए कि वह CBI को कहकर जांच में तेजी हो और सबके सामने सच्चाई भी जल्दी लाई जाए।

साथ ही सुझाव दिया कि एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाए। यह धरना सरकार को जांच तेज करने के लिए चेतावनी के लिए किया जाए।