हरियाणा के 12 शहरों में 8℃ से कम तापमान

 
हरियाणा के 12 शहरों में 8℃ से कम तापमान

हरियाणा में रात के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ सकती है। आज से हरियाणा के कई इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके कारण दिन में ठंड बढ़ सकती है।

हरियाणा के कैथल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया है जो सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे चला गया है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C नीचे दर्ज किया गया है। ​मौसम विभाग के अनुसार, कल की तुलना में आज औसत न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आया है।

इसके अलावा हिसार में तापमान 5.7 डिग्री पर पहुंच गया है। एक दिन पहले हिसार में पारा 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा सिरसा और नारनौल में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। हरियाणा 12 शहरों में तापमान 8 डिग्री या इससे नीचे चला गया है।

हरियाणा के सभी शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो यमुनानगर में दिन का तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे कम रहा। इसके अलावा अलावा अधिकांश जिलों का तापमान 24 डिग्री के आसपास चल रहा है। नारनौल में दिन के तापमान में 5.5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में पारा 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

इसके अलावा हिसार में तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध देखी गई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। आज से 2 दिन 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में कमी आएगी।