तीन चरणों में 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

 
तीन चरणों में 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान


भिवानी।  

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को और अधिक विकसित करने को लेकर सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान दो अगस्त से शुुरु किया गया है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव बनाना है। 15 अगस्त तक चलने वाला यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के तहत अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसको वेबसाईट हरघरतिरंगाडोटकोम पर अपलोड किया जाना है। तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की जाएंगी।
      डीसी साहिल गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में चलेगा, जो कि चरण पहला 2 से 8 अगस्त तक, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। पहले चरण में सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे के साथ देशभक्ति का माहौल बनाना है। इसके साथ ही लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जानकारी देना है। तिरंगा स्वयं सेवकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक जाना है।
इसी प्रकार से शिक्षण संस्थाओं की दीवारों को तिरंगा से सजाना है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों का सांझा करना है। तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

स्कूलों में तिरंगा पर रंगोली व राखी बनाना प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना है।
इसी प्रकार से 9 से 12 अगस्त तक चलने वाले दूसरे चरण में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता:स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की गतिविधियों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोकल घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मेलों की सेल्फी अपलोड की जाएंगी।

इस दौरान युवाओं द्वारा साईकिल या मोटरसाईकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। इसी तरह से 13 से 15 तक चलने वाले तीसरे चरण में घरों व कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा, तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की जाएंगी। इसके साथ ही डीसी ने स्कूल व उच्चतर शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, पंचायत विभाग व नेहरू युवा केंद्र को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के तहत आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की फोटो व वीडियो क्लिप वेबसाईट हरघरतिरंगाडोटकोम पर अपलोड कर harghartirangahry@gmail.com पर भी भेजें।