कांग्रेस ने पौधारोपण व चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी स्व. इंदिरा गांधी व सरदार पटेल व का श्रद्धांजलि 

 
कांग्रेस ने पौधारोपण व चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी स्व. इंदिरा गांधी व सरदार पटेल व का श्रद्धांजलि 

भिवानी :

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को स्थानीय ठाकुर वीर सिंह पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने की।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश की प्रगति और अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दोनों दोनों महान शख्यिसत की स्मृति में पौधे का भी रोपण किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन श्यामलाल चारण, पवन तंवर, धीरज कुमार की देखरेख में हुआ। इस मौके पर कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने सशक्त नेतृत्व और अटूट संकल्प से भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान इंदिरा गांधी ने विश्व मंच पर भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया और एक निर्णायक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

गरीबी हटाओ जैसे लोककल्याणकारी नारे से लेकर हरित क्रांति, बैंक राष्ट्रीयकरण और औद्योगिक विकास जैसे कदमों ने भारत की आर्थिक दिशा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल व इंदिरा गांधी ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर सामाजिक न्याय और विकास की नई परिभाषा गढ़ी। इस अवसर पर कुंवर बीर सिंह, विजय नरवाल, बलबीर सरोहा, पूर्व पार्षद ईश्वर मान, संजय गांधी, पूर्व पार्षद शीला गौरा, डा. जयबीर गोयत, मा. बलवंत घणघस, सुरेश प्रजापत, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनदीप सुई, युवा कांग्रेस हल्का अध्यक्ष रजत वाल्मीकि, रमेश ढिग़ाव, सुमित बराड़, तेजपाल परमार, विरेंद्र बापोड़ा, शिव कुमार चांगिया, नोमित कटारिया, तौला राम शर्मा, कृष्ण प्रजापत, सुमित बराड़, प्रवीण बूरा, पम्मी चावला, वेद मास्टर, महेंद्र यादव, संदीप कांगड़ा, भुरू तंवर, टीटू गुर्जर, अनिकेत, अभिषेक, ईश्वर शर्मा, लक्ष्मण वर्मा, हनुमान गोस्वामी, दिनेश धनखड़, विजय शर्मा, बिंद्र राघव, रवि यादव, रामबीर चौहान, कैलाश मोटे, रतीभान यादव, शिव कुमार धानक, अजय हालुवासिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।