पत्नी से झगड़े के बाद की आत्महत्या, 5 साल पहले की थी दोनों ने लव मैरिज

करनाल के सदर बाजार इलाके की जनकपुरी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक व उसकी पत्नी मूल रूप से उत्तराखंड के ज्वालापुर का रहने वाला थे। जो लव मैरिज करने के बाद पांच सालों से करनाल में रह रहे थे। पत्नी का शक था कि उसके पति के सबंध किसी और लड़की के साथ इसी के चलते दोनों में काफी दिन से झगड़े हो रहे थे। इसी तनाव के चलते पति ने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
करनाल स्टेशन पर हुई थी कहासुनी शुरू
मृतक की पहचान देव उर्फ दुर्गेश (27) उत्तराखंड के ज्वालापुर के रूप में हुई है। उसकी पत्नी दिव्यांशी भी ज्वालापुर की रहने वाली है। दोनों में अलग-अलग धर्मों के है। दोनों एक दुसरे को पसंद करते थे इसी के चलते उन्होंने लव मैरिज कर ली और परिवार से दूर करनाल में आकर रहने लगें। आज सुबह टिकट करवाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशन पर गए थे। जिसके बाद दोनों में कहा सुनी हुई। वहां से आने के बाद सुबह करीब साढ़े 8 बजे दुर्गेश अपनी 4 साल की बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटा था। इसके बाद फिर उसका पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद गुस्से में पत्नी घर से बाहर चली गई। जाते-जाते दुर्गेश ने कहा अगर तूम बाहर गई तो कि वह जान दे देगा। इस पर पत्नी ने पलटकर कहा – “तुम तो हमेशा यही कहते हो।” पत्नी के बाहर जाते ही दुर्गेश ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी जब थोड़ी देर बाद वापस लौटी, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने के बाद जब वह अंदर पहुंची, तो देखा कि दुर्गेश पंखे से फंदा लगाकर झूल रहा था। महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
शादी के बाद पत्नी ने बदला नाम
जानकारी के अनुसार पत्नी दूसरे धर्म की थी जिसने शादी के बाद अपना नाम बदल कर दिव्यांशी रख लिया। शादी के बाद दोनों को दो लड़कियां हुई। जिसमें बड़ी लड़की 4 साल की है और छोटी लड़की 9 माह की है। अब कुछ समय से पत्नी को शंक हुआ कि उसके सबंध किसी दूसरी लड़की के साथ। आज इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई थी।
पत्नी ने दुर्गेश से कहा था कि आज मेरे पास तेरी कॉल रिकॉडिंग आ जाएगी। जिस लड़की से तूं बात करता है। इसी के चलते दुर्गेश ने यह खौफनाक कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
शांत स्वभाव का था दुर्गेश
पड़ोसी कृष्ण और अन्य लोगों ने बताया कि दुर्गेश काफी मिलनसार और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वह किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं करता था। पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
मृतक के चाचा टिंकू ने बताया कि उन्हें ज्वालापुर से फोन आया कि दुर्गेश ने फांसी लगा ली है। जब वह करनाल पहुंचे तो सारी जानकारी मिली। चाचा ने बताया कि पत्नी से झगड़े के दौरान दुर्गेश ने कहा था कि वह मर जाएगा, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।
सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सिटी थाना के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड का रहने वाला था।
उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।