डिपार्टमेंट ऑफ कैमिस्ट्री छात्रों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए समर्पित - प्रो. दीप्ति धर्माणी 

 
डिपार्टमेंट ऑफ कैमिस्ट्री छात्रों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए समर्पित - प्रो. दीप्ति धर्माणी 

अनुसंधान और नवाचार से कैमिस्ट्री में बनाएं  उत्कृष्ट  भविष्य  चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी के मार्गदर्शन में रसायन विभाग 
 विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में  हर दिन नए अध्याय लिख रहा है। 
प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि आज रसायन विज्ञान के क्षेत्र में हर रोज नए अनुसंधान हो रहे हैं और इसकी मांग उद्योग जगत से लेकर रक्षा क्षेत्र में भी है।

उन्होंने आगे कहा  कि  बिना विज्ञान में आगे बढ़े  हम विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं इसलिए हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों में पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले उपाय में वैज्ञानिक शोध विकसित करने के साथ विकसित भारत के सपने को पूरा करने वाले वैज्ञानिक बनाना है।
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्याल का रसायन विभाग लगातार 
 रसायन विज्ञान के क्षेत्र  में रासायनिक उत्कृष्टता और छात्रों  के कैरियर पथ को बढ़ावा देने  के लिए जाना जाता है। इस विभाग की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट ऑफ कैमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष प्रो. मयंक किंगर ने कहा कि हमारा विभाग 
 एम.एससी. रसायन विज्ञान और पीएचडी रसायन विज्ञान कार्यक्रमों के माध्यम से उच्च गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा और अनुसंधान के अवसर प्रदान करने के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के लिए  जाना जाता है।  

जहां हम विद्यार्थियों के समग्र विकास और उद्योग की वर्तमान  जरूरतों को ध्यान  में रखते हुए  पाठ्यक्रमों का निर्माण और अनुसंधान   कराते हैं,  साथ ही विभाग का उद्देश्य कुशल विद्वानों को विकसित करना और उन्हें विविध क्षेत्रों में सफल करियर के लिए तैयार करना है।  

 सीबीएलयू में रसायन विज्ञान कार्यक्रम स्पष्ट उद्देश्यों के साथ डिज़ाइन किए गए हैं। जिसमें उन्नत ज्ञान प्रदान करना,  छात्रों को इनऑर्गेनिक,, ऑर्गेनिक फिजिकल और विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान के मौलिक और उन्नत पहलुओं में मजबूत आधार देना  और रोजगार क्षमता में वृद्धि करना है।
इस विषय में डिग्री करने वालों को शिक्षा, अनुसंधान और विकास (आर एंड डी), रासायनिक उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य संबंधित क्षेत्रों में विविध कैरियर के अवसर मिलते हैं।

 मुख्य विशेषताएं:  विभाग में रसायन विज्ञान के विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता वाले अनुभवी  उच्च योग्य और समर्पित संकाय सदस्यों की एक टीम है, जो अत्याधुनिक शोध में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। 
*  आधुनिक प्रयोगशालाएँ:  छात्रों के  पास यूवी-दृश्य स्पेक्ट्रोफोटोमीटर और बॉल मिल जैसी उन्नत सुविधाओं के साथ आधुनिक और पूरी तरह से सुसज्जित प्रयोगशालाएं  है, जो व्यावहारिक शिक्षण और अनुसंधान की सुविधा प्रदान करती हैं। 
* व्यापक पाठ्यक्रम: एम . एस. सी. कार्यक्रम के तहत ऑर्गेनिक , इनऑर्गेनिक, और   फिजिकल   रसायन  विज्ञान में  विशेषज्ञता प्रदान करता  जबकि पीएचडी कार्यक्रम हेटरोसाइक्लिक रसायन विज्ञान, औषधीय रसायन विज्ञान, हाइपरवेलेंट आयोडीन रसायन विज्ञान, हरित रसायन विज्ञान, सिंथेटिक कार्बनिक रसायन विज्ञान, सैद्धांतिक रसायन विज्ञान, कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान, फार्मास्युटिकल रसायन विज्ञान, नैनो रसायन विज्ञान और प्राकृतिक उत्पाद रसायन विज्ञान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहन शोध की अनुमति देता है।  

अनुसंधान फोकस: विभाग एक स्वदेशी शोध एजेंडे पर जोर देता है, छात्रों को मूल और प्रभावशाली शोध परियोजनाएं करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 
*  शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ: नियमित कक्षाएं और प्रैक्टिकल कार्यशालाओं, सेमिनारों, सम्मेलनों, वार्षिक क्विज़ और विस्तार व्याख्यान द्वारा  छात्रों के समग्र विकास को  सुनिश्चित  किया  जाता है।
*  अनूठी विशेषताएं:
*  * उद्योग इंटरफेस कार्यक्रम चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में सक्रिय रूप से शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने का प्रयास किया है।
* मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क: एक समर्पित पूर्व छात्र संघ का उद्देश्य पूर्व छात्रों के साथ मजबूत संबंध बनाना है, जो वर्तमान छात्रों और विश्वविद्यालय के लाभ के लिए उनके वास्तविक समय के अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ उठा सके।

* * कौशल विकास पर जोर: रसायन विज्ञान विभाग सहित विश्वविद्यालय, "आत्मनिर्भर भारत" में सार्थक योगदान देने के लिए कौशल विकास पर जोर देता है। 
* चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। कई पूर्व छात्रों ने  महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है:  

जिसमें सीएसआईएआर नेट एचटेट और गेट  जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएँ उत्तीर्ण की हैं।  वहीं  हमारे पूर्व छात्र विभिन्न रासायनिक उद्योगों में अपनी पहचान बना रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस विभाग में प्रवेश पाना हर विज्ञान के छात्र का सपना रहा है। इस बार भी प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है और छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 26 जून 2025 तक का समय दिया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और इस विभाग का हिस्सा बन सकते हैं।