लाडो लक्ष्मी योजना का पैसा दो किश्तों में देगी सरकार

 
लाडो लक्ष्मी योजना का पैसा दो किश्तों में देगी सरकार

हिसार के गांव खरक पूनिया में दादा बाढ़ देव के जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा की महिलाओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना में संशोधन की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा "मैंने अधिकारियों को संकेत दिया है लाडो लक्ष्मी योजना में मिलने वाला पैसा बहुत छोटा है उसे दो किश्तों में देंगे। पूरा पैसा एक साथ देंगे तो महिलाओं के पैसा काम आएगा वह उससे रोजगार शुरू कर सकती हैं। इस योजना पर काम चल रहा है"।

मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव के बाद पहले कार्यक्रम में ही महिलाओं को साधने का प्रयास किया। बिहार सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे जिससे वहां की सरकार को महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट दिए।

यह प्रयोग नायब सरकार हरियाणा में करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा हरियाणा के युवाओं के नौकरी के लिए नई नौकरियां निकालेंगे। 10 नई आईएमटी खोलेंगे।

इसके लिए 2 से 3 आईएमटी के लिए जमीन हम ले रहे हैं।