मालिक फसल काटने में लगा था, बंद घर से चोरी 

 
मालिक फसल काटने में लगा था, बंद घर से चोरी 

भिवानी ।

गांव पिंजोखरा स्थित बंद मकान में चोरों द्वारा चोरी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक फसल कटाई के लिए खेत में गया हुआ था। जब वह घर लौटा तो घर की हालत देखकर उसे चोरी का पता चला।

उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गांव पिंजोखरा निवासी विनोद कुमार ने तोशाम थाने में घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि वह किसान है। जिसके चलते वह पिछले दो-तीन दिन से फसल की कटाई के लिए खेत में रह रहा था।

22 अप्रैल को वह कुछ सामान लेने के लिए अपने घर आया। उसने देखा कि उसके घर के बरामदे में इनवर्टर की बैटरी नहीं थी। फिर जब उसने कमरा खोला तो ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ मिला। जब उसने ट्रंक खोलकर चेक किया तो उसमें से सोने की दो अंगूठियां गायब थीं।

अज्ञात व्यक्ति ने की चोरी उन्होंने शिकायत में बताया कि संदूक के पास में ही पास में ही रखी गेहूं की टंकी में से अनाज बिखरा हुआ था। जिसे खोलकर चेक किया तो पाया कि उसमें से भी गेहूं निकाला हुआ था। उसके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन्वर्टर बैटरी, दो सोने की अंगूठी व गेहूं चोरी कर ली। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत के आधार पर तोशाम थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।