विहिप ने प्रदर्शन कर पश्चमी बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग रखी 

 
विहिप ने प्रदर्शन कर पश्चमी बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग रखी 

भिवानी।
देश भर के साथ साथ भिवानी जिले में भी विश्व हिंदू परिषद की तरफ से जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसके अलावा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग रखी गई।प्रदर्शनकारियों ने संबल की घटना,नागपुर की घटना, मुर्शिदाबाद की घटना का खुलकर विरोध किया।
विहिप प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ित ही नही बल्कि जुल्म ज्यादतियों की इंतहा होती जा रही है।
यहां तक की धर्म विशेष के लोग पलायन तक करने को मजबूर हैं।
विहिप कार्यकर्ताओ ने कहा कि देशभर में आज विहिप की तरफ से सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है।
ताकि पश्चिम बंगाल की सरकार पर लगाम कसा जा सके।