गांव नौरंगाबाद स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में चोरी
भिवानी।
गांव नौरंगाबाद स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई जब स्कूल बंद था और स्टाफ घर चला गया था।
अज्ञात चोर पीछे से स्कूल में घुसे और ताले तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता तब चला जब 14 सितंबर को चौकीदार ने देखा कि स्कूल के कमरों और मुख्य गेट के ताले टूटे पड़े हैं।
इस मामले में स्कूल की हेड सीमा सिंधू ने खरक कलां पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 12 सितंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद स्टाफ ने स्कूल बंद कर दिया था।
इसके बाद 14 सितंबर को चौकीदार नरेश कुमार ने फोन कर ताले टूटे होने की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि इंद्र सिंह को भी फोन करके बुलाया। घटना के बाद खरक कलां पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा सिंधू ने बताया कि उन्होंने स्टाफ सदस्यों के साथ स्कूल के कमरों व सामान को चेक किया।
इस दौरान पाया कि स्कूल से गैस सिलेंडर, जीपीएस, 6 पंखे, डीटीएच बैट्री, स्पोर्ट्स किट, मैथ किट आदि सामान चोरी मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर इसको चोरी किया है। शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

