नहीं रहेगी शहर में कोई गली कच्ची- भवानी
भिवानी।
शनिवार को नप ने तीन कॉलोनी के लोगों को करीब एक करोड़ की सौगात दी।नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने तीन कॉलोनियों में छह गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया।
इन गलियों के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपए की लागत आएगी। सुबह करीब दस बजे नल चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह अन्य पार्षदों के साथ पहुंचे। उन्होंने नारियल फोड़कर उक्त गलियों का निर्माण शुरू करवाया।
इस मौके पर पार्षद अनिल कुमार,पार्षद सुभाष तंवर,रोहतास वर्मा,सुरेश निकू,प्रदीप शर्मा,जयबीर रंगा, सुखबीर,रमेश,श्याम सुंदर, मीनाक्षी देवी, कांता देवी सहित अनेक महिला व पुरुष उपस्थित थे।
साढ़े तीन सो गलियों का निर्माण पूरा, ढाई सो कार्य जारी
अभी तक नप ने करीब साढ़े तीन सौ गलियों का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया हैं। ढाई सो गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन गलियों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर में कोई गली कच्ची नहीं रहेगी।
खुले दरबार में गलियों की समस्या रखी थी
नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह के खुले दरबार में लोगों ने वार्ड संख्या 18 के लोगों ने गलियों की समस्या रखी थी जिस पर इन गलियों का कार्य शुरू करवाया गया है । लोगों ने बताया कि सीवर का पानी की सही ढंग से निकासी नहीं हो पा रही,जिस वजह से गंदा पानी गली व सड़कों पर फैल रहा है। लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। इस पर नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
एक करोड़ के विकास कार्य करवाए शुरू=भवानी
नो चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि आज बालाजी कॉलोनी,परशुराम कॉलोनी,काठ मंडी में करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाली 6 गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इन गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। रस दौरान लोगों ने सीवर की समस्या की शिकायत की थी।जिसका मौके पर ही समाधान करवा दिया गया हैं।

