गुरुग्राम के 13 स्कूलों को उड़ाने की धमकी
हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह 13 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सभी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए, हालांकि इनमें क्या लिखा था, इसका खुलासा स्कूल या पुलिस की तरफ से नहीं किया गया।
स्कूलों की तरफ से छात्रों के परिवारों को मैसेज भेजकर धमकी की जानकारी दी गई। साथ ही, यह भी कहा गया कि धमकी का यह मैसेज फर्जी लग रहा है।
धमकी के बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पुलिस और बम स्क्वायड टीम ने स्कूलों में जांच की, हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
ACP विकास कौशिक ने कहा कि शुरुआती जांच में यह एक 'हॉक्स कॉल' (झूठी धमकी) प्रतीत होती है और अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए हैं, उनमें कुंसकपालन स्कूल (DLF फेज-1), लैंसर्स स्कूल (सेक्टर-53), हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (सेक्टर-64), बादशाहपुर स्थित पाथवे वर्ल्ड, शिव नादर स्कूल डीएलएफ फेज -1, श्री राम अरावली स्कूल, मानव रचना सेक्टर 50, मानव रचना सेक्टर 46, लोट्स वैली, शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉटिश हाई स्कूल और शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।
ACP विकास कौशिक ने बताया कि आज सुबह लगभग 7 बजे शहर के कई स्कूलों को एक ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और निर्धारित SOPs के तहत स्कूलों की सघन जांच शुरू कर दी गई। इस अभियान में बम निरोधक एवं निपटान दस्ते (BDDS) की कई टीमों को लगाया गया है, जिन्होंने अब तक काफी इमारतों को सैनिटाइज कर लिया है

