भिवानी में प्रॉपर्टी डीलरों को गोली मारने वाले 3 काबू

भिवानी पुलिस की सीआईए-2 टीम ने जीतू वाला जोहड़ से दिनोद गेट की तरफ पैदल जा रहे तीन व्यक्तियों पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
11 अप्रैल को सुबह के समय जीतू वाला जोहड़ निवासी विनोद उर्फ बिन्नू अपने दो साथियों के साथ दिनोद कहीं तरफ जा रहे थे। तभी कुछ व्यक्तियों द्वारा विनोद व उसके साथियों पर हमला कर दिया था,। हमलावरों द्वारा विनोद व उसके साथी प्रशांत पर गोली चलाई गई थी।
जिससे दोनों घायल हो गए और इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया गया था। थाना शहर पुलिस भिवानी ने घायल विनोद की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में दर्ज किया था। सीआईए-2 के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने इस केस में 3 आरोपियों को बापोड़ा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बृजवासी कॉलोनी निवासी साहिल, वीरपाल व ब्रह्मा कॉलोनी निवासी नितिन के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी साहिल के द्वारा ही विनोद व उसके साथी पर गोली चलाई थी। आरोपी साहिल ट्रक ड्राइवर है। वह आरोपी पर पहले एक आर्म्स एक्ट व एक लड़ाई झगड़े का अभियोग दर्ज है। वहीं गिरफ्तार किए दूसरे आरोपी वीरपाल मेहनत मजदूरी का काम करता है। जिस पर लड़ाई झगड़े के पांच केस दर्ज हैं।
गिरफ्तार किए तीसरे आरोपी नितिन भी ड्राइवर का काम करता है। उसके ऊपर एक लड़ाई झगड़ा व एक एनडीपीएस का केस दर्ज है। आरोपी नितिन ही वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल व कारतूस 25 हजार रुपए में उड़ीसा से खरीद कर लाया था। दोनों ही गुटों में पुरानी रंजिश व आपस में लड़ाई झगड़े के अभियोग दर्ज है। जिस रंजिश के चलते विनोद पर हमला किया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।