सब्जी मंडी और हालू बाजार क्षेत्र में 75 हजार रूपए काटे तीन चालान
भिवानी।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद् की टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सब्जी मंडी और हालू बाजार क्षेत्र में 75 हजार रुपए के तीन चालान काटे गए।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि नगर परिषद के साथ मिलकर शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान सब्जी मंडी और हालू बाजार क्षेत्र में छापेमारी की गई। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन के प्रयोग करने पर तीन लोगों के चालान काटे गए और उन पर 75 हजार रूपए जुर्माना लगाया है।
उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्रदूषित पर्यावरण से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग ना करें

