टीआईटी एंड एस ,भिवानी में 25 मई को आयोजित होगा “ज्ञानदीप सम्मान” समारोह
भिवानी, 20 मई।
द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज़ (टीआईटी एंड एस), भिवानी द्वारा 25 मई 2026 (सोमवार) को प्रातः 9:00 बजे संस्थान के केंद्रीय सभागार में “ज्ञानदीप सम्मान” समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. बेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं मेहनत को सम्मान देना तथा उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि टीआईटी एंड एस पिछले 80 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करते हुए हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान में बीटेक की विभिन्न शाखाओं जैसे एआई एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल केमिस्ट्री एवं फैशन एंड अपैरल इंजीनियरिंग के साथ-साथ बीबीए, एमबीए और एमटेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। टेक्सटाइल केमिस्ट्री एवं फैशन एंड अपैरल इंजीनियरिंग शाखाओं में मेडिकल स्ट्रीम के विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते हैं तथा योग्य विद्यार्थियों के लिए 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध हैं।
प्रो. बेहरा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने हेतु विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9812179804 एवं 9416231561 पर संपर्क किया जा सकता है।

