आज मीडिया का रोल पहले से अधिक महत्वपूर्ण - बीके रजनी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिव्य भवन,रूद्रा काॅलोनी, भिवानी में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित मीडिया के कार्यक्रम में भाई बहनों को राखी बांधते हुए बीके रजनी दीदी जी ने कहा कि आज मीडिया का रोल पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो चुका है क्योंकि चारों तरफ अपराधिक प्रवृत्तियां, नकारात्मकता और भ्रष्टाचार फैल चुका है और ऐसे समय में हर आत्मा को सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने के लिए अध्यात्म के द्वारा नकारात्मकता के दबाव को कम करने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं इसलिए जब हमारा मीडिया सशक्त होगा एवं सकारात्मकता और आध्यात्मिकता से जुड़ा होगा तो लोगों को भी उसी दिशा में ले जाएगा
इसलिए राखी के पवित्र बंधन पर सबने यह प्रतिज्ञा की कि हम परमपिता परमात्मा की याद में रहकर अपनी वृत्तियों को बदल करके श्रेष्ठ वृत्ति से श्रेष्ठ सृष्टि का निर्माण करेंगे, क्योंकि परमात्मा याद ही जो नकारात्मक से नकारात्मक वातावरण में भी हमारे लिए एक सुरक्षा कवच की भांति काम करती है।

